Vrishabh Tarot Rashifal 5 April 2026: नौकरी में पदोन्नति होगी, खान-पान का ध्यान रखें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 5 April 2026: परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस समय स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए स्थान परिवर्तन पर विचार किया जा सकता है.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of pentacles 

गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें.कोई बड़ा खर्चा अचानक से सामने आ सकता है.सोच समझकर खर्च करें. बेकार की चर्चाओं पर ध्यान ना दें.नकारात्मक हालात से घबराने की वजह उनका हल ढूंढा जा सकता है.पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझता नजर आएगा .इस समय किसी यात्रा का कार्यक्रम न बनाएं. अन्यथा परेशानी उठानी पड़ सकती है.जीवनसाथी के साथ पैसे के खर्च को लेकर अनबन हो सकती है.सामने वाले की फिजूल खर्ची की आदत को नियंत्रित करना आसान नजर नहीं आ रहा हैं.इस बात के चलते जीवन साथी रूठ सकता है.

Advertisement

परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.इस समय स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए स्थान परिवर्तन पर विचार किया जा सकता है. बेवजह के कार्यों में खुद को न उलझाएं. सही समय पर सही कार्य करें. यदि किसी कार्य को पूरा करने में परेशानी अनुभव कर रहे हैं.तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से उस कार्य को पुन: शुरू कर पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं.हालांकि इस स्थिति में समय थोड़ा अधिक लग सकता है.पर कार्य की सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी.इस बात का विश्वास बनाए रखें.

स्वास्थ्य: बहुत गरिष्ठ और तला भुना भोजन लेने से लीवर पर दवाब पड़ सकता है. खान-पान को बेहतर बनाएं.

आर्थिक स्थिति: नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. परिवार में कुछ खर्च बढ़ सकते हैं. 

रिश्ते: किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा कर सकती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement