वृषभ राशि (Taurus)
Cards: Justice
लंबे समय से अटके किसी मामले में अब आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना बन रही है. इस सफलता के पीछे आपका धैर्य और निरंतर प्रयास अहम भूमिका निभाएंगे. हालांकि, आसपास के माहौल को लेकर सतर्क रहना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग स्थिति को अपने अनुसार मोड़ने की कोशिश कर सकते हैं. कामकाज में कुछ बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले उसके परिणाम और लाभ का सही आकलन कर लें.
समय पर काम पूरा करना इस समय आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. दूसरों की ईर्ष्या या नकारात्मकता से प्रभावित न हों और अपनी गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ें. बिना सोचे-समझे निर्णय लेने से बचें और महत्वपूर्ण कार्यों में अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य: कंधों में दर्द या जकड़न महसूस हो सकती है, नियमित देखभाल और आराम जरूरी है.
आर्थिक स्थिति: किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें, सावधानी ही लाभ दिलाएगी.
रिश्ते: जीवनसाथी के परिवार के साथ तालमेल बनाए रखने के प्रयास जारी रखें.
aajtak.in