Vrishabh Tarot Rashifal 4 March 2026: वृषभ राशि वाले आर्थिक मामलों पर रखें अपना फोकस, सबका साथ सहयोग बना रहेगा

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 4 March 2026: जरूरत से ज्यादा वाचलता आपको लेकर लोगों की सोच में बदलाव ला सकती है. कम बोले लेकिन सोच समझकर बोले. 

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Seven of Pentacles 

कुछ ज्यादा पाने की चाह  जीवन में संतुष्ट नहीं होने देगी. कम साधनों और प्रयत्न में स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें. छोटे छोटे धन निवेश कर सकते है. बिना जाने किसी बड़ी योजना में धन निवेश न करें. अच्छे लाभ प्राप्त करने की इच्छा जोखिम कार्यों की तरफ ले जा सकती है. जोखिम उठाने से पूर्व सभी जानकारियां जरूर ले. ताकि एक अच्छी योजना की रणनीति बनाई जा सके. आगे आने वाली चुनौतियां का सामना सतर्कता और बुद्धिमता से करें. सपनों को सिर्फ देखे ही नहीं,बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें. सोच समझकर आने वाले अवसरों का चयन करें. गलत अवसर के चयन पर आगे चलकर काफी कुछ परेशानियां उठाना पड़ सकती हैं. प्रिय से विवाह करने की बात परिजनों से करेंगे. इस समय सोच समझकर मित्र बनाएं. नए लोगों के साथ सोच समझकर बातें करें. ऐसा कोई कार्य न करें. जो किसी को दुःखी या अपमानित करने की नीयत से किया जा रहा हो. कार्य क्षेत्र में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. जरूरत से ज्यादा वाचलता आपको लेकर लोगों की सोच में बदलाव ला सकती है. कम बोले लेकिन सोच समझकर बोले. 

Advertisement

स्वास्थ्य: आंखों में लगातार दर्द बढ़ रहा है. इस स्थिति में घरेलू उपचार न करके किसी चिकित्सक को दिखाना बेहतर होगा. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब नहीं है.  फिर भी पैसा कमाने की चाह किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की प्रेरणा दे सकती है. 

रिश्ते:  बार-बार किसी व्यक्ति द्वारा बोला गया सामने वाले पर विश्वास कम कर सकता है. तो बेहतर है कि इस रिश्ते को समाप्त कर दिया जाए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement