Vrishabh Tarot Rashifal 4 April 2026: वृषभ राशि वालों के लिए इस समय धन निवेश के फैसले टालना होगा बेहतर, पैसों का लेनदेन न करें

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 4 April 2026: बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से समस्या साझा कर सकते है. खर्च ओर आमदनी के बीच तालमेल बैठाएं. परिवार में किसी के विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती है. 

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Six of cups

आस पास के वातावरण में बदलाव महसूस करेंगे. चारों तरफ सकारात्मकता का माहौल रहेगा. जो लोग कभी विरोधी थे, वो अब मित्र बन सकते है. जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन लाने का प्रयास करेंगे. किसी नन्हे मेहमान के आने की सूचना माहौल को खुशनुमा बना सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को संतुष्टि मिलेगी. विदेश से जुड़े व्यापार में थोड़ा सावधान रहें. पैसों का लेनदेन स्वयं की देखरेख में पूरा करें. ननिहाल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. प्रिय के व्यवसाय में उसकी मदद कर सकते है. इससे दोनों के परिजन इस रिश्ते के बारे में जान जाएंगे. व्यवहार में थोड़ी समझदारी दिखाएं. ऐसा कोई कार्य न करें. जिससे परिजनों को शर्मिंदा होना पड़े. बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से समस्या साझा कर सकते है. खर्च ओर आमदनी के बीच तालमेल बैठाएं. परिवार में किसी के विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. योगा, ध्यान ओर थोड़ा आराम आवश्यक है. 

आर्थिक स्थिति: भूमि खरीदने से जुड़ा या कहीं धन निवेश के कार्य को अभी टालना बेहतर रहेगा. 

रिश्ते: घर का वातावरण खुशनुमा रह सकता है. प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement