वृषभ (Taurus):-
Cards:-Five of wands
अचानक से कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है. इसलिए संयम से कार्य के करें. अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं. वाणी और क्रोध को नियंत्रित करें. किसी भी स्थितियों में तुरंत निर्णय न लें. जरा जरा सी बात पर बहस ना करें. लोगों की बातों में आकर किसी के खिलाफ बातें न करें. किसी के उकसाने में ना आए. रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता दें. सामाजिक एवं व्यवसायिक जीवन में संतुलन बनाए रखें. जरूरत से ज्यादा किसी की मदद ना करें. सामने वाले की बातों के प्रभाव में आकर निर्णय में परिवर्तन ना करें.
संभव है कि कुछ निर्णय मे आगे कुछ भी परिवर्तन करना संभव न हो. ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न ले. परिवार के साथ समय बिताएं. पारिवारिक समस्याओं में अपनी राय दें. जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. ऐसी स्थिति में बात को समझने का प्रयास करें. वाणी की मधुरता रिश्तो को मजबूत बनाने का प्रयास कर सकती है. किसी नए विषय का अध्ययन कर सकते है. पुराने मित्रों से मुलाकात हर्षित कर सकती है. ससुराल पुरानी यादें किसी के मिलने से ताजा हो सकती है.
स्वास्थ्य: गले में तकलीफ काफी बढ़ सकती है. इस समय गले में सूजन महसूस कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किसी आर्थिक सलाहकार की सलाह ले सकते हैं.
रिश्ते: संतान की समस्याओं को सुनकर समाधान ढूंढने की कोशिश की जा सकती है.
दिशा भटनागर