Taurus horoscope today: वृष राशि का 9 सितंबर 2021 आज का राशिफल, कारोबार में मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा दिन

Vrash Rashifal 9 September 2021: वृष राशि (Taurus) के जातक बुद्धि चातुर्य से कार्य सधेंगे. संतान बेहतर प्रदर्शन करेगी. ज्ञान विज्ञान एवं अध्ययन अध्यापन में रुचि लेंगे. जानें कैसा रहेगा आज का दिन.

Advertisement
Vrash Rashifal Vrash Rashifal

Vrash/Taurus, Aaj Ka Rashifal: वृष- शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. मनोनुकूलता बढ़त पर रहेगी. महत्वपूर्ण कार्याें को आगे बढ़ा पाएंगे. अच्छे दिन का अधिकाधिक लाभ उठाने का प्रयास बनाए रखें. बुद्धि चातुर्य से कार्य सधेंगे. संतान बेहतर प्रदर्शन करेगी. ज्ञान विज्ञान एवं अध्ययन अध्यापन में रुचि लेंगे. कलात्मकता में वृद्धि होगी.

धनलाभ- लाभ के अवसरों को हर संभव भुनाने की सोच रहेगी. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. करियर कारोबार और प्रतिस्पर्धा में उम्म्मीद से अच्छा करेंगे.

Advertisement

प्रेम मैत्री- श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. इच्छित व्यक्ति से भेंट हो सकती है. आपसी अंतरंगता बढ़ेगी. मन की बात कह सकते हैं. साथी विश्वसनीय रहेंगे.


स्वास्थ्य मनोबल- सकारात्मकता से भरे रहेंगे. व्यक्तित्व निखार पाएगा. स्वास्थ्य संवार पर जोर देंगे. मनोबल और विश्वास बेहतर परिणाम दिलाएंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे.

शुभ अंक: 5 और 6

शुभ रंग: बसंती

आज का उपाय: प्रकृति से जुड़ाव बढ़ाएं. खुले में समय बिताएं. फलदार पेड़ लगाएं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement