आज 19 फ़रवरी 2026 वृष राशिफल: गुरुवार के दिन वृषभ राशि वाले आपसी सहयोग में वृद्धि पाएंगे, शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान पाएंगे

Aaj ka Vrishabh Rashifal 19 February 2026, Taurus Horoscope Today: प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. फोकस बनाए रहेंगे. सबकी मदद का भाव रखेंगे.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST

वृष - कामकाज में प्रबंधन की मजबूती महत्वपूर्ण कार्य बनाने में सहयोगी होगी. पेशवर मामलों में स्पष्टता बनाए रहेंगे. हितलाभ के प्रयास बढ़त पर रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन बना रहेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा. फोकस बनाए रहेंगे. सबकी मदद का भाव रखेंगे.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार में सहकार बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होंगी. कार्य व्यवसाय में तेजी से काम लेंगे. पेशेवर संबंध सुधरेंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगें. सफलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा.

धन संपत्ति- वित्तीय लाभ बढ़ेगा. प्रशासनिक विषय पक्ष में रहेंगे. पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. लक्ष्य स्पष्ट रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. तेजी से काम लेंगे. सहजता बनाए रखेंगे. वातावरण अनुकूल रहेगा.

प्रेम मैत्री- परिजनों से मन की कह पाएंगे. सूचनाएं साझा करने पर जोर होगा. मित्रों से भेंट होगी. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. प्रेम प्रस्ताव पक्ष में बनेंगे. आपसी सहयोग में वृद्धि होगी. भेंटवार्ता के अवसर बढ़ेंगे. प्रियजन प्रसन्न रहेंगे. रिश्ते संवरेंगे. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. घर में खुशियां बढ़ेंगी.

स्वास्थ्य मनोबल- कार्यशैली संवार पर रहेगी. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. समता संतुलन बढ़ाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी. उत्साह और मनोबल ऊंचा रहेगा.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 3, 4 और 6

शुभ रंग: क्रीम कलर

आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और महामाया देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें. अनुशासन रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement