वृष- शारीरिक असहजता को अनदेखा करने से बचें. सेहत के प्रति सजगता व खानपान की नियमितता बनाए रखें. मौसमी सावधानी बढ़ाएं. परिवार में सबका साथ सहयोग रहेगा. परिजनों के साथ सुखद संवाद बना रहेगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. विनम्र रहेंगे. कार्य विस्तार की योजनाएं गति लेंगी. स्पष्टता बनाए रखें. चुनौतियों का सामना करेंगे. वाद विवाद व संघर्ष की स्थिति से बचेंगे. नीति नियम बनाए रखें. जरूरी सूचना मिल सकती है.
नौकरी व्यवसाय- करियर व्यापार साधारण रहेगा. रुटीन पर फोकस बनाए रखें. विभिन्न कार्यों में सजगता सतर्कता बढ़ाएं. पेशेवरों की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. तार्किकता व तथ्यों पर जोर दें.
धन संपत्ति- वित्तीय दबाव अनुभव कर सकते हैं. बजट से अधिक खर्च की आशंका है. लेनेदेन में चूक से बचें. रुटीन कार्यों को आगे बढ़ाएं. ठगों से दूर रहें. भेंटवार्ता में संकोच बना रहेगा.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक मामलों में औरों से अधिक अपेक्षा न रखें. चर्चा में सजग रहें. व्यक्तिगत विषयों में भ्रम में न आएं. दिखो व बहकावे से बचें. अपना पक्ष रखने में जल्दबाजी न करें. परिवार से सहकार सहयोग बना रहेगा. करीबी सकारात्मक रहेंगे. रिश्तों में मिश्रित स्थिति रह सकती है.
स्वास्थ्य मनोबल- लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएं. अतिसक्रियता व तीव्रप्रतिक्रिया से बचें. अधिक भार न उठाएं. आवश्यक कार्यों में सामंजस्य बनाए रखें.
शुभ रंग : सिल्वर
शुभ अंक : 4, 5, 6 और 8
आज का उपाय : भगवान एकदंत लंबोदर श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. पान चढ़ाएं. मोदक का भोग चढ़ाएं. ओम् गं गणपतये नमः का जाप करें. सीख सलाह रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा