वृष - घर में सुखप्रद वातावरण बना रहेगा. अपनों में परस्पर प्रीति बढ़ेगी. करीबियों से संबंध घनिष्ठ होंगे. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. कारोबार में तेजी रखेंगे. उघोग व्यापार में सफलता पाएंगे. वाणिज्य व्यापार पर फोकस बना रहेगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. चहुंओर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जीवनसाथी अपेक्षित प्रदर्शन करेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. कार्यों में सक्रियता लाएंगे. योजनाओं में गति रखेंगे. औद्योगिक मामले संवरेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में साझीदारों का सहयोग प्राप्त होगा. पेशेवरों का भरोसा जीतेंगे. सजगता बनाए रखेंगे. टीमवर्क को गति देंगे. प्रबंधन मजबूत बनाएंगे. प्रयासों में पहल पराक्रम बना रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक हितलाभ बढ़ा रहेगा. सौदे पक्ष में बनेंगे. भूमि भवन के मामलों में सफलता बढ़ेगी. नेतृत्व पर ध्यान देंगे. वाणिज्यिक विषयों में सजगता बढ़ाएंगे. लंबित कार्यों को पूरा करेंगे.
प्रेम मैत्री- अपनों से प्रेम स्नेह बनाए रखेंगे. परिवार से नजदीकी बढ़ाएंगे. सबके प्रति आदर का भाव रहेगा. रिश्ते मजबूत रहेंगे. अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. अपनों का साथ सहयोग रहेगा. मन की बात कहेंगे. प्रेम स्नेह पर जोर रखेंगे. आपसी विश्वास बढेगा. सुखद पल बिताएंगे. सहकारिता का भाव बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा. विविध मामले गति लेंगे. खानपान में सात्विकता रखें. सहजता बढे़गी. चर्चा संपर्क में सरल रहेंगे.
शुभ रंग : कांसे के समान
शुभ अंक : 3, 6, 7 और 9
आज का उपाय : आदि देव महादेव के अंशावतार और भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. एक दूसरे से सहयोग रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा