टैरो टिप्स 07 मार्च 2021: सिंह राशि वालों को रहेंगी शारीरिक तकलीफें, मेष राशि वाले कमाएंगे लाभ

Tarot Tips Today 07 March 2021: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उचित समय है, लेकिन भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को अनुकूल करेगा. संतुलित व्यवहार शुभ-अशुभ प्रत्येक स्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा.

Advertisement
Tarot Tips 07 March 2021 Tarot Tips 07 March 2021

भावना शर्मा

  • नई दिल्‍ली,
  • 07 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

1. मेष राशि: The Emperor
आज आप काफी पैसे बना सकते हैं, लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें. संबंधियों से मुलाकात उससे कहीं बेहतर रहेगी, जितनी आपको उम्मीद थी. परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे.
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

2. वृषभ राशि: Queen of pentacles
आपका स्पष्ट और निडर नजरिया आपके दोस्त के अहम को ठेस पहुंचा सकता है. रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा. संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, दफ्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
उपाय: गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ दें.

Advertisement

3. मिथुन राशि: Three of cups
स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए उचित समय है, लेकिन भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके अनुकूल करेगा. आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ-अशुभ प्रत्येक स्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा.
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.

4. कर्क राशि: King of pentacles
किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय सूझबूझ से काम लें अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं. बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें. व्यवसायिक स्थितियां बेहतर हो रही हैं, लेकिन निवेश करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है. इस समय कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है.
उपाय: लाल पुष्प गणपति जी पर चढ़ाएं.

5. सिंह राशि: Strength
स्वास्थ्य ठीक रहेगा. ज्यादा व्यस्तता की वजह से नसों में खिंचाव तथा दर्द की समस्या रह सकती है. मित्रों के साथ अधिक वक्त बिताने की वजह से आपको आनंद प्राप्त होगा, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करना आपके लिए तकलीफ का कारण भी बन सकता है. व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आवश्यक होगा.
उपाय: गुड़ दान करें.

Advertisement

6. कन्या राशि: Five of swords
व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी. रुकी हुई पेमेंट वगैरह प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है. इस समय भविष्य संबंधी योजनाओं की अपेक्षा वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें. अपने उचित समय का इंतजार करना जरूरी है.
उपाय: सूर्य नमस्कार करना लाभप्रद होगा.

7. तुला राशि: The Fool
काम से संबंधित बातों में अधिक प्रयत्न करने के बावजूद भी अपने प्रयत्नों के अनुसार आर्थिक लाभ न देख पाना आपके लिए तकलीफ दायक होगा. पार्टनर और आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती है. नींद पूरी न होने की वजह से शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी.
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत्र का पाठ करें.

8. वृश्चिक राशि: Queen of wands
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है. पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें. भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है. विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर पर खुशी भरा वातावरण रहेगा.
उपाय: सूर्य को जल दें.

9. धनु राशि: The wheel of fortune
व्यवसाय संबंधी कोई समस्या हल होगी तथा किसी नए कार्य के शुरू करने संबंधी रूपरेखा भी बनेगी. इस समय स्टाफ संबंधी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है. कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें. प्रत्येक कार्य में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा.
उपाय: ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.

Advertisement

10. मकर राशि: The empress
घर के किसी सदस्य की बेहतरीन उपलब्धि पर उत्सव का माहौल रहेगा. अगर इस समय कोई प्रॉपर्टी संबंधी कार्य रुका हुआ है, तो उसे भी पूरा करने के लिए उत्तम समय है. नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मिलाप से भी खुशी होगी.
उपाय: सूर्य को जल दें.

11. कुंभ राशि: ACE of swords
व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है. हालांकि कोई भी लिया गया ठोस निर्णय बेहतरीन साबित होगा, लेकिन अपनी योजनाएं अपने तक ही सीमित रखें. सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ नकारात्मक रह सकता है.
ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द व थकान की स्थिति रहेगी. समय-समय पर उचित आराम भी अवश्य लें.
उपाय: रोटी पर गुड़ रखकर गाये की खिलाएं.

12. मीन राशि: Seven of cups
किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी. यात्रा से संबंधित लिए गए निर्णय भी आपको आनंद दिला सकते हैं. विदेश से संबंधित कार्यों में आपको आसानी से प्रगति नजर आएगी. विदेश से जुड़े किसी व्यक्ति के साथ आपके संबंध फिर से ठीक होने लगेंगे.
उपाय: जरुरतमंदों की जो भी संभव हो सहायता करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement