टैरो टिप्स 1 अप्रैल 2021: सिंह-मीन को नौकरी-कारोबार में लाभ, जानें मेष से मीन राशि तक का हाल

Tarot Horoscope Today 1 april 2021: आज का दिन कई राशियों के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है. कुछ राशि के जातक अगर भगवान कृष्ण और शालिग्राम की पूजा करें तो दिन उत्तम होगा.

Advertisement
टैरो टिप्स 1 अप्रैल 2021: सिंह को नौकरी में तरक्की और शुभ समाचार, जानें मेष से मीन तक का हाल टैरो टिप्स 1 अप्रैल 2021: सिंह को नौकरी में तरक्की और शुभ समाचार, जानें मेष से मीन तक का हाल

भावना शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST
  • आज कौन से उपाय देंगे आपकी राशि को लाभ?
  • विष्णु की उपासना से किन राशियों का होगा कल्याण?

मेष राशि - The Chariot
सामाजिक दायरा बढ़ेगा. कानूनी मामले आसानी से निपट जाएंगे. दोपहर बाद ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है. नई उम्मीदें तथा प्रयासों के उचित परिणाम मिलेंगे. लोगों के बीच आपका मान-सम्मान भी उचित बना रहेगा.

उपाय- केले के वृक्ष में दीपक जलाएं

वृषभ राशि- page of pentacles
व्यवसाय में नए अनुबंध तो हासिल होंगे, परंतु कुछ रुकावटें भी आएंगी. सरकारी कार्यों को निपटाने के लिए समय अनुकूल है. इस समय किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि ना लें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की भी आशंका बन रही है.

Advertisement

उपाय- नारायण कवच का पाठ करें

मिथुन राशि - Two ofcups
घर परिवार पर आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे. विवाहित जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी. आपसी सामंजस्य द्वारा समस्याओं का निवारण करने का प्रयास करें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कार्य में रुकावट आने की वजह से तनाव और मानसिक परेशानी रहेगी. मेडिटेशन करने से आप को सुकून मिलेगा.

उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करे

कर्क राशि - Page of pentacles
इस समय की गई कोई भी यात्रा लाभदायक रहेगी. तमाम तरह की परेशानियों से राहत मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से निपटाएंगे. तथा एक बार जो मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे.

उपाय- घर की उत्तर पूर्व की दिशा में दीपक जलाएं

सिंह राशि -The moon
व्यवसाय में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है. मीडिया तथा अपने संपर्क सूत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करें, निश्चित ही आपको बेहतर उपलब्धि हासिल होगी. नौकरी में तरक्की संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं.

Advertisement

उपाय- शालिग्रामजी का गंगाजल में हल्दी मिलाकर अभिषेक करें

कन्या राशि- six of wands
पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित बना रहेगा. आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी. इस समय प्रेम प्रसंगों में ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें.

उपाय- भगवान श्री कृष्ण को गाय के घी का भोग लगाएं

तुला राशि- Two of cups
किसी नजदीकी संबंधी की चल रही समस्या को हल करने में आपका विशेष सहयोग रहेगा. आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी आपका बेहतरीन समय व्यतीत होगा. आपकी सकारात्मक सोच आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगी

उपाय- विष्णु चालीसा का पाठ करें

वृश्चिक राशि -The Chariot
किसी नजदीकी मित्र से ही आपको कोई धोखा भी मिल सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर विश्वास ना करें. धैर्य और संयम के साथ काम लें, जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं. अतिरिक्त काम की व्यस्तता बनी रहेगी.

उपाय- घर में रोज़मेरी एसेंस का प्रयोग करें

धनु राशि - Queen of pentacles
व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेगी जो कि सार्थक रहेंगी. जोखिम पूर्ण कार्यों में समय और पैसा नष्ट ना करें, क्योंकि नुकसान होने की आशंका है. नौकरी में अतिरिक्त आय के चक्कर में ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है.

उपाय- शिव मां पार्वती की उपासन करें

Advertisement

मकर राशि- Eight of swords
जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा. जिससे आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी. प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे.

उपाय- तुलसी में दीपक जलाएं

कुंभ राशि- The hermit
आपका कोई विशेष कार्य इस समय पूरा होगा. मन में असीम शांति महसूस होगी. आप बेहतरीन तरीके से समय का सदुपयोग करेंगे. परिवार के साथ भी हंसी मजाक तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा.

उपाय- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें

मीन राशि- Queen of swords
अपनी व्यवसायिक गतिविधियों की गोपनीयता रखना जरूरी है. इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे. जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है.

उपाय- विष्णुजी का शहद से अभिषेक करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement