टैरो राशिफल 21 जनवरी 2021: कर्क समेत इन 6 राशियों में आज तनाव के योग, जानें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि के लोगों को इस समय कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, पारिवारिक तौर पर पूर्ण सहयोग मिलेगा. वहीं मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और मकर राशि में तनाव के योग हैं.

Advertisement
Tarot Horoscope Today 21 January 2021: आज का टैरो राशिफल Tarot Horoscope Today 21 January 2021: आज का टैरो राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

1- मेष राशि 
कोई छुपा राज बाहर आएगा या विश्वासघात जैसी परिस्थिति बनेगी जिससे आपका मन आहत होगा. आज के दिन मानसिक तनाव बना रहेगा.

2- वृष राशि 
पारिवारिक जीवन के लिए समय बहुत अच्छा है. परिवार के साथ एक सुखद समय बिताएंगे. पारिवारिक संबंधों में मिठास और मजबूती आएगी.

3- मिथुन राशि 
आज का दिन आपका छोटे प्रवास को प्लान करने में बीतेगा. थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है. आज आपके मन की इच्छाएं पूरी नहीं होंगी. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 
 

4- कर्क राशि 
इस समय आपको कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है. आज तनाव भी महसूस करेंगे. हालांकि, पारिवारिक तौर पर पूर्ण सहयोग मिलेगा.

5- सिंह राशि 
मन में अकेलापन महसूस करेंगे और किसी बात को लेकर तनाव रहेगा. सब लोगों के बीच में बैठने के बाद भी खुद को अकेला महसूस करेंगे. 

6- कन्या राशि 
पारिवारिक जीवन में छोटे संघर्ष होंगे. आज के दिन कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में छोटी तकलीफ से चिंता बढ़ सकती है.

7- तुला राशि 
बहुत सी चीज़ों में आप आध्यात्मिक तौर पर आगे बढ़ेंगे. वहीं, आपको अपनी माता या माता जैसी किसी महिला का पूर्ण सुख प्राप्त होगा. मन में उत्साह रहेगा. 

8- वृश्चिक राशि 
जीवन में बहुत बढ़िया नियंत्रण रहेगा. पारिवारिक कई मसलों को आप बहुत आसानी से सुलझा पाएंगे. संतान द्वारा सुख और संतान का सुख प्राप्त होगा. 

Advertisement

9- धनु राशि 
पार्टनरशिप से जुड़े कई अहम मसले तय होंगे. कारोबार में कहीं ना कहीं सफलता हासिल होगी. आज के दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

10- मकर राशि
आज आपको धैर्यपूर्वक दिन बिताने का प्रयास करना है. कई चीज़ों का जीवन में संतुलन नहीं है. जिसे लेकर मानसिक तनाव एवं बोझ महसूस होगा. 

11- कुम्भ राशि 
पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है. जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा. पारिवारिक सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे. 

12- मीन राशि 
आज आप थोड़ा आराम महसूस करेंगे. अधूरे कार्य पूरे होंगे तो मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी. साथ ही आज आपके सम्मान में वृद्धि होगी.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement