कुंभ (Aquarius):-
Cards:- Justice
किसी बड़ी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होने का समय आ गया है. जिन तकलीफों से आप अभी तक गुजरे है. जिस धैर्य और संयम के साथ प्रतिफल की प्रतीक्षा की है. वो अब पूरा हो सकता है. अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों से जूझ रहे थे. बार बार कठिन परिस्थितियों से सामना करना पड़ रहा था. कार्य क्षेत्र में कुछ विशेष हासिल नहीं कर पा रहे थे. अब वक्त ईश्वर के न्याय का है. अब इन सभी पहलुओं पर विजय प्राप्त करने का समय आ गया है.
आपको किसी समझौते का अच्छा फल, विवाद का निपटारा, पदोन्नति के अवसर एवं किसी नए कार्य की शुरुआत किसी का शुभ समाचार मिल सकता है. आपके अच्छे प्रयास, लोगों से किया गया अच्छा व्यवहार अब आपको प्रतिफल देगा. आप अपने कार्य में पहले से बेहतर उन्नति पाएंगे. आपको नौकरी में मनचाही पदोन्नति का अवसर भी मिल सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. मन प्रफुलित एवं उल्लास से भरपूर रहेगा.
स्वास्थ्य : पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है. नाक की हड्डी बढ़ने की संभावना है. छोटी सी शल्य चिकित्सा हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: धन की आवक अच्छी रहेगी. व्यवसाय में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है. कुछ अच्छे अवसर धन कमाने के सामने आ रहे है.
रिश्ते : पारिवारिक मुकदमे का फैसला आपके पक्ष में होने से सभी लोग प्रसन्न हो सकते है. संतान की शिक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी.
सलाह : जब किसी कार्य के होने में बार बार विलंब हो रहा हो. तो उसको जबरदस्ती पूरा करने का प्रयास ना करें.
दिशा भटनागर