Tarot Rashifal 13 August 2024 Tula (Libra): जल्दबाजी के चलते चोट खा सकते हैं तुला राशि के जातक, धन लाभ की है संभावना

Tarot Rashifal 13 August 2024 Tula (Libra): अपने जीवन में धन कमाने के साथ अच्छी इज्जत भी बनाई हुई है. अपने फायदे को सबसे पहले रखते हैं. धन का निवेश सोच समझकर करेंगे. अहंकार और दंभ आपके स्वभाव में आ चुका है, जिसके चलते आप दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं.

Advertisement
टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन? टैरो कार्ड रीडर से जानें किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन?

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 5:00 AM IST

तुला (Libra):-

Cards :- Four of Pentacles 

अतीत में हुए किसी आर्थिक हानि से अभी तक आप बाहर नहीं निकल पाए हैं. पैसों के किसी भी लेनदेन से खुद को दूर रखने का प्रयास करते आए हैं. अपने जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करें. खर्च की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. अपने जीवन में धन कमाने के साथ अच्छी इज्जत भी बनाई हुई है. अपने फायदे को सबसे पहले रखते हैं. धन का निवेश सोच समझकर करेंगे. अहंकार और दंभ आपके स्वभाव में आ चुका है, जिसके चलते आप दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं. आपकी व्यवहार कुशलता के सभी कायल होंगे. सहयोगी एवं मित्र लोग जरूरत पड़ने पर आपकी हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे. व्यवसाय विस्तार के लिए किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं. खुद को कार्य में व्यस्त रखकर अतीत की यादों से दूर रखने का प्रयास करते नजर आएंगे. व्यर्थ के खर्चे पर नियंत्रण रखें.

Advertisement

स्वास्थ्य: बचपन की किसी रोग के लक्षण फिर से दिखाई देने लगे है. किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श और उपचार ले सकते हैं. जल्दबाजी के चलते चोट लग सकती है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है. धन कमाने के नए अवसर आ रहे हैं. किसी को पैसे देने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें. आमदनी से ज्यादा खर्च पर नियंत्रण रखें.

रिश्ते: पैसे के लालच के चलते रिश्ते को दरकिनार कर दिया. रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है. माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर काफी चर्चा हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement