टैरो राशिफल 05 फरवरी 2022: इस राशि के जातक रहें सतर्क, मिथुन राशि को मिल सकता है लाभ, जानें क्या कहते हैं आपके लकी कार्ड

Tarot horoscope 05 फरवरी 2022 : टैरो कार्ड कह रहे हैं कि आज के दिन वृष राशि के जातक सर्तक रहें. लापरवाही की वजह से संबंधों में मतभेद हो सकते हैं. मिथुन राशि के जातक जो मार्बल-ग्रेनाइट के व्यापार से जुड़ें हैं उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातक लेनदेन में सावधानी रखें. जानें क्या कहते हैं आपके लकी कार्ड...

Advertisement
Tarot horoscope  05 फरवरी 2022 Tarot horoscope 05 फरवरी 2022

भावना शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:51 AM IST

मेष: Page of cups
दिन की शुरुआत में ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए रूपरेखा बना लें. इससे आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी. किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान सम्मान भी मिलेगा. युवा वर्ग बहुत समय से अपने करियर को लेकर संघर्षरत थे, आज उन्हें इससे संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें.

Advertisement

वृष : ACE of pentacles
पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखें. लापरवाही की वजह से संबंधों में मतभेद हो सकते हैं. ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका टाकी और अनुशासन बनाएं रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा.
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें.

मिथुन : Knight of pentacles
मार्बल-ग्रेनाइट के व्यापारी लाभ में रह सकते हैं. ग़ैर सरकारी स्टेशनरी सप्लायरों के लिए समय अच्छा है. यदि कोई सर्जरी करवानी है तो आगे के लिए टाल दें. मानसिक रूप से परिवार के साथ जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए. आत्मविश्वास बनाए रखने की कोशिश करें.
उपाय: शमी के पौधे में दीपक जलाएं.

कर्क : The hermit
नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारी अधिक परिश्रम करते देखे जाएंगे. काम का बोझ किसी ना किसी रूप में बना रहेगा. आज आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी. लंबे समय से चली आ रही स‍िर दर्द की समस्‍या से भी राहत म‍िलेगी.
उपाय: शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें.

Advertisement

सिंह: The lovers
कोई भी दिक्कत आने पर अपनी राजनैतिक व सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल करें, आपको उचित सपोर्ट मिलेगी. अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो ग्रह स्थिति बता रही है कि वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना आपके लिए लाभदायक तथा सौभाग्यशाली रहेगा.
उपाय:  महा मृत्युंजय का पाठ करें.

कन्या: the magician
समय अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है. मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं. आपकी कोई ज़िद आपसी संबंधों को खराब कर देगी. साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें. कुछ सेविंग करना भी जरूरी है.
उपाय:  सुंदर कांड का पाठ करें.

तुला : Three of swords
व्यवसाय संबंधी योजनाएं बनाई हैं, वह आपके लिए फायदेमंद रहेंगी. सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं. इसलिए अपने उच्चाधिकारियों से संबंधों को मजबूत रखें. लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और उचित इलाज लें.
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का पाठ करें.

वृश्चिक: Seven of cups
अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो गंभीरता से अमल करें, क्योंकि ये पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. नौकरी पेशा व्यक्ति आज कोई उपलब्धि हासिल करने से प्रसन्न रहेंगे.
उपाय: रोज़मैरी एसेन्स का प्रयोग करें.

Advertisement

धनु : Page of wands
आज उधारी संबंधी कोई भी कार्य ना करें. इससे फायदा नहीं होगा बल्कि आपसी संबंधों में खटास ही आएगी. ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी से भी वाद विवाद होने की स्थितियां बन रही हैं.
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें.

मकर: The chariot
कामकाज की अधिकता के बावजूद आप परिवार के लिए समय निकालेंगे. जिससे घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा. त्वचा संबंधी किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती हैं. पॉल्यूशन वाले स्थान पर जाने से परहेज करें.
उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें.

कुंभ : five Of cups
घर के रखरखाव और व्यवस्था संबंधी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा और आपके कार्य में अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी.संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा. फाइनेंस से संबंधित कोई सरकारी कार्य संपन्न हो सकता है.
उपाय: विष्णु कवच का पाठ करें.

मीन : The wheel of fortune
राजनीतिक अथवा सामाजिक संपर्कों का दायरा विस्तृत करें. किस्मत का साथ मिलेगा. कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं. जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा. साथ ही आय में भी वृद्धि होगी. सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह अभी आप पर बना रहेगा.
उपाय: चींटियों को आटे में शक्कर मिलकर उनके खोपरे में डालें.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement