वृषभ (Taurus):- Cards:- King of Cups
किसी कार्य में सफलता मन मुताबिक न होने को लेकर स्वभाव में चिड़चिड़ाहट आने लगी है. इस विपरीत परिस्थिति से धैर्य और संयम के साथ निकला जा सकता है. अपने क्रोध और चिड़चिड़ाहट पर नियंत्रण रखें. शक्ति के प्रदर्शन की जगह नीति से काम लेना आवश्यक है. ये काल परिवर्तन का है. जल्द ही जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता है जो कला प्रेमी और कर्तव्यनिष्ठ होगा. आगे आने वाले समय में ये व्यक्ति आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी काफी सहायता कर सकता है. उसकी निर्णायक सलाह या मार्गदर्शन आपकी उन्नति में काफी सहायक सिद्ध होगा.
इस समय थोड़ी सी मेहनत करने पर भी आपको अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है. मान सम्मान और सुख सुविधा में वृद्धि होगी. भविष्य की योजनाओं पर अच्छे से पुनर्विचार करें और अच्छे से सोचने समझने के बाद ही उन्हें कार्यान्वित करें. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. कार्यों के विषय में जानकारी एकत्र करें और फिर सभी पहलुओं पर अच्छे से अवलोकन करें.
स्वास्थ्य: अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और उचित खानपान को अपनाने का प्रयास कर रहे है. चढ़ते उतरते समय अपनी चाल का ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति:आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. पिता से कोई कीमती उपहार मिलने की आशा बन रही है.
रिश्ते: कोई काफी समय से आपसे रूठा हुआ है. समय अच्छा है उसको मानने का प्रयास करें.
दिशा भटनागर