वृश्चिक
the high priestess
आज का दिन आप के लिए किसी भी कार्य को करने से पहले आत्ममूल्यांकन कर लेने पर जोर देने वाला है. बाहरी बहकावे अथवा दबाव में कार्य करने से बचे. धैर्यपूर्वक विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाएं. कार्यगति धीमी रह सकती है. लक्ष्यों में निरंतरता पर जोर रखें. रिश्तों के प्रति संवेदनशील रहेंगे. घर में सामान्य माहौल रहेगा.
सबसे सामंजस्य बिठाने की कोशिश होगी. लंबित कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें नजदीक के वातावरण पर नजर बनाए रखें. विविध सूचनाओं को हल्के में लेने की गलती न करें. आर्थिक मामलों में ढिलाई न दिखाएं. चर्चा संवाद में स्पष्टता से पक्ष रखें. कार्यों को परिणा तक पहुंचाने की कोशिश होगी. अप्रत्याशित स्थिति से बचें.
स्वास्थ्य: सेहत साधारणर रहेगी. स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं. सहज नियम पालन बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक विषयों में गंभीर रहें. विवाद में सावधान रहें. व्यवस्थागत अनुशासन रखें. अधिकार बनाए रखें.
रिश्ते: घर का वातावरण सामान्य बना रहेगा. नकारात्मक बातों से असहज नहीं हों. संबंध मीठे बने रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा