वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Temperance
कुछ स्थितियां विपरीत होने से गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है.किसी के साथ बात करते समय अपशब्दों का उपयोग न करें.आय के साथ खर्चे बढ़ सकते है.आय और व्यय में संतुलन बनाएं.व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें.कुछ स्थितियों में बदलाव आने से जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है.कारोबारी मामलों में बाहरी लोगों पर अंधविश्वास न करें.संपत्ति की खरीद करते समय जरूरी कागजातों को अच्छे से पढ़ लें. जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करें.
पारिवारिक मामलों में बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह समस्या को सुलझाने में मदद कर सकती है.कोई भी कार्य या सरकारी कार्य शुरू करने से पहले उससे संबंधित दस्तावेजों को अच्छे से समझ लें.पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन सकते है.मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की तैयारी कर सकते है.किसी का अपमान न करें.लोगों को प्रभावित करने के लिए गलत बातों को न करें.
स्वास्थ्य: खानपान में सुधार लाएं.ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति: माता से कोई कीमती उपहार की प्राप्ति हो सकती है.घर की साज सज्जा पर खर्च कर सकते है.
रिश्ते: जो लोग आपका सम्मान नहीं करते है.उनसे रिश्ते सीमित करें.
दिशा भटनागर