Vrishchik Tarot Rashifal 23 April 2026: पैसों को व्यर्थ में खर्च न करें, कहीं अचानक जरूरत पड़ सकती है

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 23 April 2026: परिवार में नन्हें सदस्य आगमन की सूचना मिल सकती है. मित्र की सलाह पर किसी पुराने कार्य को पुनः शुरू कर सकते हैं. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बढ़ सकता है. लोगों की बातों में आकर निर्णय पर प्रभाव न पड़ने दें. 

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards: -Three of cups

इस समय घर के रखरखाव और नवीनीकरण की योजना पर परिजनों से बातचीत कर सकते हैं. किसी के विवाह की तैयारियां हो सकती है. विवाह की खरीदारी पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें. दूसरों के मामले में बिना मांगें सलाह देना रिश्तों को खराब कर सकता है. इसलिए अपने काम से मतलब रखना बेहतर होगा. नए व्यवसाय की शुरुआत मनमुताबिक न होने के कारण परेशान हो सकते है. कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी परियोजना पर उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत हो सकती है. परियोजना में एक अच्छे पद की जिम्मेदारी मिल सकती है.

Advertisement

इस तरह की सूचना सुन सकते हैं. इस परियोजना में किसी ऐसे व्यक्ति को भी शामिल किया जा सकता है. जो इस कार्य से पूर्व परिचित हो. ऐसी स्थिति में खुद की योग्यता को साबित करना पड़ सकता है. परिवार में नन्हें सदस्य आगमन की सूचना मिल सकती है. मित्र की सलाह पर किसी पुराने कार्य को पुनः शुरू कर सकते हैं. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बढ़ सकता है. लोगों की बातों में आकर निर्णय पर प्रभाव न पड़ने दें. 

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या को नियमित कीजिए. सुबह की सैर भी की जा सकती है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों को व्यर्थ में खर्च न करें. कभी अचानक से जरूरत पड़ सकती है. 

रिश्ते: मित्रों के साथ कहीं घूमने की तैयारी कर सकते हैं जल्द ही किसी बड़े जश्न का हिस्सा बन सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement