वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Two of wands
कुछ समय से किसी योजना को पूरा करने के लिए विचार कर रहे हैं. इस समय किसी मित्र के साथ साझेदारी में किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है. इस व्यवसाय को आपकी सोच बहुत गहरी है. सामने वाले के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे. दोनों के सकारात्मक प्रयास के फलस्वरूप सफलता निश्चित है. लेकिन थोड़ी सतर्कता अभी बरतनी आवश्यक है. जरा से भी लापरवाही से अच्छा खासा नुकसान हो सकता हैं. संभव हैं कि किसी नए व्यक्ति से मुलाकात साथ कार्य करने की उत्सुकता दिखाएं.
इस व्यक्ति का व्यक्तित्व प्रभावशाली हो सकता हैं. इसके साथ कार्य करते समय यदि कार्य शैली या योजना में थोड़ा फेर बदल करना पड सकता है. यदि आप कोई नया कार्य करने जा रहे है. तो संभव हैं,वहां उम्मीद के अनुसार संतुष्टि प्राप्त न हो. ऐसी स्थिति में जल्दबाजी न करें. गहन चिंतन करें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लेने की कोशिश करें. कुछ कार्य अभी तक के कार्यों से भिन्न हो सकते हैं. इस कारण कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते है.
स्वास्थ्य: घुटनों में चलने फिरने से दर्द महसूस होने लग रहा हैं. अपनी कार्य शैली और दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन लाएं.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार होने लग रहा है. कुछ जमापूंजी को सही स्थान पर निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते: प्रिय का आपको लेकर स्वार्थी होना परेशान कर सकता हैं. उसकी बार बार रोकने टोकने से परेशान हो सकते हैं.
दिशा भटनागर