वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Temperance
किसी सहयोगी के गलत आरोपों के चलते मन काफी विचलित हो सकता है. आसपास के लोगों के बेकार के सवाल इस समय धैर्य को खत्म कर सकते हैं. इस स्थिति मे खुद को संयमित रखना मुश्किल लग सकता है. इस समय कार्य क्षेत्र से थोड़ा सा विश्राम लेकर अपनी परिस्थितियों का अवलोकन करने का प्रयास करेंगे. करतीं परिस्थितियों में भी जीवन में धैर्य,शांति और आत्मविश्वास लाने का प्रयास करें. अपने निर्णय स्वयं लें. किसी को अपने निर्णय पर अपना प्रभाव न डालने दें. विचारों में आई नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं.
व्यर्थ के लोगों की बातों में मन को ना उलझाएं. सामने वाले लोग बिना किसी स्थिति को जाने सलाह दे सकते हैं. उनकी बातों को पूरी तरह अनसुना मत कीजिए. किसी भी चीज की अति नुकसान पहुंचा सकती हैं. चाहे वो कार्य की अधिकता हो या किसी के साथ तनाव. दूसरों के जीवन में जरूरत से दखलअंदाजी ना करें. अगर कोई व्यक्ति अपने में बदलाव लाने के प्रयास ही नहीं कर रहा. तो बार-बार उसको समझा कर तनाव में न आएं.
स्वास्थ्य: तीखे और तली भुनी चीजों के सेवन पर नियंत्रण रखें. इस समय भोजन की पौष्टिकता पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक मदद करेंगे. नए व्यवसाय में पिता से सहयोग मिल सकता है.
रिश्ते: ऐसे लोगों से दूर हो सकते हैं. जो बार-बार कार्यों में उलझने बढ़ा सकते है.
दिशा भटनागर