Vrishchik Tarot Rashifal 14 March 2026: घरेलू उपचार करें, विचारों में सकारात्मक लाएं

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: ऐसे लोगों की संगत से दूर रहे. जिनके जीवन में नकारात्मकता बहुत अधिक हो. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों से समय-समय पर कार्य से संबंधित सलाह ली जा सकती है

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Seven of swords 

व्यवसाय में जिस कार्य को लेकर योजना बना रहे हैं.उससे सामने वाले व्यक्ति को नुकसान होने की संभावना बन सकती है.इस समय में स्वयं के फायदे के लिए कार्य कर सकते हैं.संभव हैं, कि सामने वाला इस कार्य में रुकावटें पैदा करने का प्रयास करें.ऐसी स्थिति में दोनों के हित को ध्यान रखते हुए कार्य योजना को बनाया जा सकता है.किसी के साथ बदला लेने की नीयत रखते हुए कोई कार्य न करें.

Advertisement

कभी-कभी स्थितियां पलट भी जाती हैं.दूसरों का नुकसान करने की जगह स्वयं  का भी नुकसान कर सकते हैं.विचारों में सकारात्मक लाएं.ऐसे लोगों की संगत से दूर रहे.जिनके जीवन में नकारात्मकता बहुत अधिक हो.परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों से समय-समय पर कार्य से संबंधित सलाह ली जा सकती है.उनके अनुभव आपके जीवन में बेहतरीन बदलाव लेकर आ सकते हैं.

स्वास्थ्य: हाथ पैरों में दर्द बना रहना किसी बड़ी बीमारी की इशारा कर सकता है.घरेलू उपचार की जगह अच्छे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: किसी को दिया गया उधार वापस मिलने की संभावना नजर आ रही है.इसका उपयोग घर के लिए खरीदारी करने में किया जा सकता है.

रिश्ते: कार्य क्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे.इससे कार्यों को पूरा करने में मदद मिल सकती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement