Vrishchik Tarot Rashifal 12 March 2026: वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है वापिस, बिजनेस में प्राप्त होंगे नए प्रस्ताव

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 12 March 2026: आवश्यकता होने पर कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते हैं.  लोगों की बातों को अनसुना करें.  ऐसे लोग जो समय की बर्बादी करते हो. उनसे रिश्ते सीमित करें.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Queen of wands

किसी निर्णय के लेने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते है.  कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है जिससे थोड़ी असहजता महसूस करेंगे. अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने से बचना होगा. इससे परेशानी बढ़ सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं को साझा कर सकते हैं.  साथ मिलकर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे.  किसी करीबी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा कर सकते है. माताजी से  किसी व्यवसाय से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं.  किसी महिला मित्र की सहायता से एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.  विदेश जाने के कुछ मौके प्राप्त होने की संभावना बन रही है.  काफी समय बाद किसी मित्र से मुलाकात लाभ पहुंचा सकती है. सामने वाला उसके व्यवसाय में साझेदारी के प्रस्ताव दे सकता है.  बार-बार कार्यों में आ रही रूकावटों को दूर करने का प्रयास करें. आवश्यकता होने पर कार्य शैली में बदलाव किए जा सकते हैं.  लोगों की बातों को अनसुना करें.  ऐसे लोग जो समय की बर्बादी करते हो. उनसे रिश्ते सीमित करें. परिवार के हित को ध्यान रखते हुए कुछ निर्णय लिये जा सकते है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर समाज सेवा का कार्य कर सकते है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: परिवार में किसी की बिगड़ी तबीयत चिंतित कर सकती है.  किसी दूसरे चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है इस पैसे का उपयोग कर किसी संपत्ति को खरीद सकते है. 

रिश्ते: जीवनसाथी के जीवन में अन्य व्यक्ति के आने से रिश्ते में कटुता बढ़ सकती है.  सामने वाले के साथ बातचीत कर इस स्थिति को संभाला जा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement