Vrishchik Tarot Rashifal 11 March 2026: कोई शुभचिंतक बनकर धोखा दे सकता है, लोगों के हाव भाव पहचानें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 11 March 2026: अच्छी सफलता की प्राप्ति कठिन परिश्रम से ही प्राप्त होगी. यात्रा या घूमने फिरने के दौरान कुछ रोचक जानकारियां प्राप्त हो सकती है. अपने आसपास के व्यक्तियों और परिस्थितियों को पहचानने का प्रयास करें.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Nine of pentacles 

आय बढ़ाने के अन्य स्रोतों पर विचार कर सकते है. निवेश के मामले में किसी आर्थिक सलाहकार की मदद लेंगे. विशेष रूप से शेयर बाजार में किया गया कोई निवेश आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकता है. इस बात का पूर्ण विश्वास हो सकता है. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते है. राजनीति में प्रवेश करने के लिए समय अनुकूल है. किसी की थोड़ी से मदद इस क्षेत्र के रास्ते खोल सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करने की आवश्यकता है.

Advertisement

अच्छी सफलता की प्राप्ति कठिन परिश्रम से ही प्राप्त होगी. यात्रा या घूमने फिरने के दौरान कुछ रोचक जानकारियां प्राप्त हो सकती है. अपने आसपास के व्यक्तियों और परिस्थितियों को पहचानने का प्रयास करें. हर बात आपके हित में हो. ये आवश्यक नहीं है. कोई शुभचिंतक बनकर धोखा दे सकता है. लोगों के हाव भाव पहचानें. यदि किसी कार्य की सफलता से संतुष्ट नहीं हो रहे है. तो कार्य का पुनः अवलोकन कर उसको सही करने की कोशिश करें. 

स्वास्थ्य: बाहर यात्रा के दौरान घर के बने खाने को खाना अच्छा रहेगा. इससे पाचन संबंधी परेशानियों से बचाव हो सकेगा. 

आर्थिक स्थिति: पुराना लेनदेन समय रहते पूरा कर राहत महसूस कर सकते है. 

रिश्ते: सामने वाले की भावनाओं को नज़र अंदाज़ न करें. बहस की जगह चुप रहना बेहतर होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement