Vrishchik Tarot Rashifal 10 March 2026: कार्यों को लेकर तनाव न लें, धैर्य-संयम के साथ काम पूरे करें

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 10 March 2026: संभव है कि परिवार के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताए. कुछ ऐसे रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे. जो कभी दिल के काफी करीब रहे हैं. मन में विचारों की निरंतरता तनाव को बढ़ा सकती हैं.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio)
Cards:- Justice 

कोई ऐसा कानूनी मामला पुनः सुर्खियों में आ सकता है. जो काफी समय पहले दबा दिया गया था. जिसके चलते बदनामी उठाना पड़ी होगी. इस समय बदनामी से बचने के लिए कानूनी सलाहकार की मदद ले सकते है. पुराने कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने के कारण मन असंतुष्ट हो सकता है. इस समय मन कार्यों भटक सकता है. कुछ समय के लिए कार्य से अवकाश लेकर मानसिक शांति के लिए ध्यान और योगा कर सकते हैं.

Advertisement

संभव है कि परिवार के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताए. कुछ ऐसे रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे. जो कभी दिल के काफी करीब रहे हैं. मन में विचारों की निरंतरता तनाव को बढ़ा सकती हैं. नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें. सुख और दु:ख के आने जाने से ज्यादा प्रभावित न हो. कार्यों को लेकर तनाव न बढ़ने दे. धैर्य संयम के साथ किए गए कार्य अच्छे परिणाम लेकर आ सकते है. ज्यादा तनाव होने पर क्रोधित न हो. इससे मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है. 

स्वास्थ्य:दिनचर्या में किसी खेल को शामिल कर ऊर्जा को बढ़ाने का प्रयास करें. इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व में किए किसी धन निवेश से अपेक्षित प्रतिफल ना मिलने से चिंतित हो सकते है. 

रिश्ते: अतीत से आया पुराना प्रेम संबंध वर्तमान जीवन में परेशानी ला सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement