Vrishchik Tarot Rashifal 9 March 2026: विश्वास रखें, बचत करने की आदत को अपनाएंगे

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 9 March 2026: भविष्य की चिंता में मानसिक तनाव को ना बढ़ाएं.समझदारी और संयम से किए गए कार्य आगे चलकर अच्छे परिणाम लेकर आते हैं .इस बात पर विश्वास रखें.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Temparence 

दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचाना बेहतर रहेगा. इससे आपके लिए नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.संतान के भविष्य को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. अपने व्यक्तित्व और प्रभाव के बल पर लोगों के बीच अलग पहचान बनाने का प्रयास सफल हो सकता है. धैर्य और संयम कार्यों में बनाए रखें किसी भी कार्य को जल्दबाजी या उससे दिया गुस्से से करने की जगह समझदारी से करना बेहतर रहेगा जरूरी कामों को डालने की आदत में बदलाव लाए धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ती नजर आएगी किसी व्यक्ति के आध्यात्मिक विचार मन को शांति दे सकते हैं .

Advertisement

पुरानी गलतियों से सबक ले. यदि कुछ नया करने की कोशिश करेंगे. तो उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं.भविष्य की चिंता में मानसिक तनाव को ना बढ़ाएं.समझदारी और संयम से किए गए कार्य आगे चलकर अच्छे परिणाम लेकर आते हैं .इस बात पर विश्वास रखें.

स्वास्थ्य: नाक की हड्डी बढ़ने के कारण श्वास संबंधी परेशानी अनुभव कर सकते हैं.चिकित्सक शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को चूकता कर सकते हैं. छोटी-छोटी बचत करने की आदत को अपनाएंगे.

रिश्ते: जीवनसाथी का बदलता हुआ व्यवहार आश्चर्य में डाल सकता है. सामने वाले में आए इस बदलाव को समझने की कोशिश करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement