वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Temperance
हमेशा कार्यों में जल्दबाजी न करें.कार्यों में हुई गलती पुरानी सफलताओं को पर संदेह करा सकती है.कभी कभी सही होने पर भी धैर्य बनाए रखकर पड़ता है.कार्य क्षेत्र में कुछ सहयोगियों की राजनीति के चलते लोगों में विरोधाभास हो सकता है जिससे किसी कार्य की योजना को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकता है.इस समय अपने कार्यों धैर्य ,शांति और आत्मविश्वास से पूरा करने का प्रयास करें.व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संतुलित करने का प्रयास करें.इससे आप विरोधी शक्तियों पर नियंत्रण कर पाएंगे.संभव है कि परिवार या कार्य क्षेत्र में कुछ समझौते करने पड़ जाएं.जो मनमुताबिक न हो.
आगे चलकर इन समझौते से लाभ मिल सकता है.ये विश्वास कर सकते है.किसी भी चीज की अति ना करें. किसी पर किया गया अति विश्वास किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकता हैं.जीवन के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर नजर बनाए रखें.कोई भी ऐसी गलती न करें.जो आगे चलकर बड़ी परेशानी खड़ी कर दें.यदि किसी सहयोगी को मदद की आवश्यकता पड़ रही हैं.तो मदद जरूर करें.
स्वास्थ्य: यदि कोई स्वास्थ्य समस्या कुछ समय से परेशान कर रही है. तो समय रहते समाधान अवश्य करें.
आर्थिक स्थिति: अपनी कीमती वस्तुओं को सुरक्षित रखने का प्रयास करें.किसी वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना बन रही है.
रिश्ते: यदि किसी महिला मित्र से संपर्क में है.तो अपने रिश्ते की गरिमा बनाए रखें.
दिशा भटनागर