वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Strength
संपत्ति से जुड़े कार्य में अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है.इस समय उधारी या कर्ज से जुड़े मामलों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें.बच्चों को सकारात्मक कार्यों में व्यस्त रखें.इससे उनकी बुद्धि का संपूर्ण विकास होगा.बोलचाल का तरीका नर्म रखें.समय का सदुपयोग करें.आलस और लापरवाही को जीवन का हिस्सा न बनने दें.किसी ऐसे बड़े कार्य को आगे ले जाने का अवसर मिल सकता हैं.जिसमें जितना लाभ है,उतना ही जोखिम भी होगा. ऐसी स्थिति में योजना को आगे ले जाने या फिर इस योजना से पीछे हटने का निर्णय लेना पड़ेगा.सकारात्मक सोच के साथ आगे कदम बढ़ा सकते है.
परिस्थितियां अनुकूल है.अत्यधिक प्रतिकूल समय में धैर्य और संयम के साथ कार्य को सफलता पूर्व अंजाम देना चुनौती की तरह के सकते है.दूसरों पर कार्य को लेकर निर्भरता कम करें.आपकी विनम्रता और लोगों के सामने आपके पक्ष को मजबूत बनाएगी.किसी को बेवजह स्वयं का फायदा न उठाने दें.क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें.
स्वास्थ्य: सड़क पर चलते समय थोड़ी सावधानी रखें.जल्दबाजी और लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है.
आर्थिक स्थिति:बड़े भाई से कुछ पैसा उधार ले सकते हैं. समय पर इस पैसे को वापस लौटा देंगे.इस बात का अपने आश्वासन दिया है.
रिश्ते:विनम्रता और मधुर वाणी से संबंधों को बेहतर बना सकते है. जीवन साथी की स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा न करें.
दिशा भटनागर