Vrishchik Tarot Rashifal 3 March 2026: वृश्चिक वालों को परियोजना में मिलेगी अच्छी सफलता, नए विभाग में हो सकते हैं स्थानांतरित

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 3 March 2026: लोगों के बेकार के पचड़ों में न पड़ें. लोगों की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं. जो जैसा है,उसे वैसा ही रहने दें. जब तक सामने वाला स्वयं न बदलना चाहें. 

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- King of swords

कुछ कार्यों की गति को देखकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है. इस समय साथ कार्य करने वाले लोगों के साथ रिश्ते अच्छे न होने के कारण कार्यों को पूरा होने में विलंब हो सकता है. जिसके चलते कार्य क्षेत्र में कुछ लोगों की पदोन्नति रोकी जा सकती है. सभी लोग इस बात से चिंतित हो सकते है. समय अनुकूल है. भविष्य की योजनाओं पर पुनःविचार करें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कार्यों को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं. बार-बार किसी को सुधारने की कोशिश न करें. समय आने पर सामने वाले में खुद सुधार आने लगेगा. अत्यधिक क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. बेवजह किसी से विवाद ना करे. कभी कभी छोटे से विवाद बढ़कर बड़ा कानूनी रूप ले सकता हैं. लोगों के बेकार के पचड़ों में न पड़ें. लोगों की भावनाओं का मजाक न उड़ाएं. जो जैसा है,उसे वैसा ही रहने दें. जब तक सामने वाला स्वयं न बदलना चाहें. 

Advertisement

स्वास्थ्य : हाथ पैरों में जकड़न महसूस कर सकते है. किसी अच्छे विशेषज्ञ से परामर्श लीजिए. खानपान में परहेज रखना चाहिए. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को सुधारने के प्रयास कर रहे है. किसी को पैसा उधार देने से पहले जरूरी पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए. 

रिश्ते: परिवार को बांधकर रखने का प्रयास के सफल रह सकते हैं. सभी लोगों का साथ उत्साहित करेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement