वृश्चिक - वक्त की चाल मध्यम गति से आगे बढ़ने की संकेतक है. जल्दबाजी में कार्य न करें. व्यवस्थित ढंग से विभिन्न कार्य आगे बढ़ाएं. निजी मामलों में दबाव की स्थिति को टालें. पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे. कार्य व्यापार में अतिरिक्त सावधानी बनाए रखेंगे. अनुशासन और अनुपालन पर जोर बढ़ेगा. यात्रा में सतर्कता बनाए रखें. विरोधी सक्रियता बनाए रख सकते हैं. धूर्त की बातों में न आएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सूझबूझ से काम लें. नीति नियम व व्यवस्था में विश्वास बनाए रखें.
नौकरी व्यवसाय- कामकाजी दबाव एवं बहस विवाद से बचें. विविध मामले नियंत्रण में रखें. कार्यक्षमता व कर्मठता बढ़ाएं. बड़ों की सीख सलाह पर ध्यान दें. व्यर्थ दखल से बचें. जिद व अहंकार त्यागें.
धन संपत्ति- वित्तीय लेनदेन में स्पष्टता रखें. करियर व्यवसाय में सूझबूझ बढ़ाएं. आर्थिक पक्ष मिश्रित रहेगा. करीबियों की मदद से कार्य साधेंगे. सजगता से काम लेंगे. जल्दबाजी न दिखाएं. जोखिम से बचें.
प्रेम मैत्री- निजी मामले मिश्रित बने रहेंगे. घर परिवार के विषय सामान्य रहेंगे. प्रियजनों के साथ वक्त बिताएं. मन के मामले साधारण रहेंगे. पहल करने से बचें. संबंधों व व्यवहार में धैर्य बढ़ाएंगे. परिजनों के साथ सुखद पल बनेंगे. मैत्री पूर्ववत् बनी रहेगी. धोखेबाजों से सतर्क रहें.
स्वास्थ्य मनोबल- सजगता बनाए रखें. तर्कपूर्ण व्यवहार रखें. योजनानुसार आगे बढ़ें. सेहत संबंधी संकेतों को नजरअंदाज न करें. साझा भावना रखें.
आज का उपाय : संपूर्ण सृ्ष्टि के पालनहार श्रीहरि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना वंदना करें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. दबाव में न आएं.
शुभ अंक : 1, 3, 5 और 9
शुभ रंग : सिंदूरी लाल
अरुणेश कुमार शर्मा