आज 19 अप्रैल 2026 वृश्चिक राशिफल: अहंकार से दूर रहेंगे, अपनों की खुशी बढ़ाएंगे

Aaj ka Vrishchik Rashifal 19 April 2026, Scorpio Horoscope Today: प्रेम और स्नेह में धैर्य दिखाएंगे. औरों के बहकावे में नहीं आएंगे. अहंकार से दूर रहेंगे. रिश्ते संवेदनशील रहेंगे. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. भावनात्मक मामलों में धैर्य रखेंगे.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST

वृश्चिक - मित्रों और सहकर्मियों में विश्वास बनाए रखेंगे. जिम्मेदारों से भेंट होगी. कामकाजी परिस्थितियां सहज बनी रहेंगी. सामंजस्य व मेलजोल बढ़ाएंगे. भेंटवार्ताओं में उतावली से बचेंगे. आत्मविश्वास से अपना पक्ष रखेंगे. करियर व्यवसाय में संतुलित प्रदर्शन रहेगा. वाणिज्यिक लक्ष्यों को पूरा करेंगे. संकोच दूर होगा. वित्तीय मामलों में विनम्रता रखें. कार्यों में उत्साह बढ़ाएं. पेशेवर मामलों में विनय विवेक रखें. सेवा कार्य में सहज प्रयास बढ़ाएंगे. सक्रियता बनी रहेगी. समय पर कार्य पूरा करें.

Advertisement

नौकरी व्यवसाय- कामकाज में स्पष्टता रखें. सहकर्मियों का समर्थन रहेगा. कारोबारी स्थ्ति संतुलित रखेंगे. लेनदेन व चर्चा में सहज रहेंगे. कर्मठता बढ़ाएंगे. समकक्षों का सहयोग मिलेगा.

धन संपत्ति- आर्थिक विषयों पर फोकस रहेगा. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. वरिष्ठों के साथ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. मेहनत का लाभ मिलेगा. रुटीन संवारेंगे.

प्रेम मैत्री- भावनात्मक सूझबूझ का परिचय बनाए रखेंगे. प्रेम और स्नेह में धैर्य दिखाएंगे. औरों के बहकावे में नहीं आएंगे. अहंकार से दूर रहेंगे. रिश्ते संवेदनशील रहेंगे. अपनों की खुशी बढ़ाएंगे. भावनात्मक मामलों में धैर्य रखेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. सहजता दिखाएंगे. रिश्तों में मजबूती आएगी.

स्वास्थ्य मनोबल- अनुशासन से आगे बढ़े. नियंत्रण बनाए रहें. विनम्रता बनाए रहें. खानपान संवारें. स्मार्ट वर्किंग रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

शुभ रंग : चेरी रेड

शुभ अंक : 1, 6 और 9

Advertisement

आज का उपाय : भगवान दिवाकर सूर्यनारायण को अर्घ्य दें. आदित्यहृदय स्त्रोत का पाठ करें. सूखे फल और मिश्री का प्रसाद बांटें. श्रमशीलता बनाए रखें.

आज का उपाय :

शुभ अंक : 1, 6 और 9

शुभ रंग : चेरी रेड

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement