वृश्चिक - अधिकारियों व अनुभवियों की बातों को अनदेखा न करें. अप्रत्याशित घटनाक्रम कार्य विस्तार को प्रभावित कर सकता है. विभिन्न मामलों में प्रबंधकीय क्षमता का प्रदर्शन बनाए रखें. कार्ययोजनाओं को धैर्य से आगे बढ़ाएं. पेशेवर संबंध संवार पर रहेंगे. पैतृक पक्ष के़े मामले बेहतर रहेंगे. सभी सहयोग होंगे. करियर कारोबार में प्रभाव रहेगा. जिम्मेदारों से सामंजस्य बढ़ाएंगे. सत्ता से जुड़े विषय पूर्ववत् बने रहेंगे. समाज का समर्थन पाएंगे. अपेक्षित सफलता बनी रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में रुटीन बेहतर बनाए रखें. बड़ों की बातों का सम्मान करें. विविध कार्योंं में उतावली न दिखाएं. प्रयासों में बेहतर गति बनाए रखें. संवाद को संवारें. सहज प्रस्ताव पाएंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक पक्ष मिश्रित बना रहेगा. नीति नियमों की अवहेलना की स्थिति से बचें. जरूरी बातों को औरों से साझा न करें. प्रतिभा को बढ़ावा दे. प्रतिस्पर्धा का भाव बनाए रखें. नियम पालन अपनाएं.
प्रेम मैत्री- घर परिवार में सुखकर संवाद बनाए रखें. प्रियजनों की भावनाओं को समझकर कदम उठाएं. जरूरी सूचनाएं प्राप्त होंगी. जीवन में अवांछित स्थिति से बचने का प्रयास बनाए रखेंगे. अपनों के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. निजी मामलों में मजबूती आएगी. प्रभाव से बात रखेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवस्था मिश्रित रहेगी. खानपान सहज रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. अनुशासन और निरंतरता बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे.
शुभ अंक : 3 7 और 9
शुभ रंग : गहरा लाल
आज का उपाय : ईश्वर का ध्यान व भजन करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. अन्य की मदद का भाव बढ़ाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा