Scorpio/Vrishchik rashi, Aaj Ka Rashifal- स्वास्थ्यगत असहजाताएं उभर सकती हैं. व्यक्तिगत मामलों में रुचि बनाए रखें. मेहनत और विश्वास से लक्ष्य पाएंगे. सभी के लिए क्षमा भाव बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार सामान्य रहेगा. लेनदेन में धैर्य बनाए रखेंगे. विभिन्न मामले लंबित रह सकते हैं. कार्यगत परिस्थितियां प्रभावित रहेंगी. पेशेवरों का साथ बनाए रखेंगे. सेवाक्षेत्र से जुड़े जन बेहतर करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा. निजी कार्य प्रभावित रह सकते हैं. नवीन अनुबंधो में सजग रहेंगे. साझीदारों का सहयोग बना रहेगा.
धनलाभ- कामकाजी मामलों में धैर्य से काम लें. संवाद में उतावली से बचें. पेशेवर मामलों में अप्रत्याशितता रह सकती है. नए लोगों से सतर्कता बरतें. करियर कारोबार में निरंतरता बढ़ाएं. स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे. योजनाएं सामान्य रहेंगी. उचित प्रस्ताव मिलेंगे. उद्योग व्यापार में निरंतरता बनाए रखेंगे. आर्थिक पक्ष सहज रहेगा. सूझबूझ और अनुशासन से आगे बढ़ेंगे. तार्किकता पर जोर बढ़ाएं. करीबियों की सलाह सुनें. मितभाषी रहें.
प्रेम मैत्री- परिवार के जिम्मेदारों से भेंट चर्चा होगी. रक्त संबंधों में सहज रहेंगे. समय लेकर भेंट के लिए जाएंगे. आदर सत्कार का भाव रखेंगे. समता सामंजस्यता पर जोर रखेंगे. व्यक्तिगत संपर्कां में सतर्कता रखेंगे. भावनात्मक मजबूती बढ़ाएं. करीबी प्रसन्न होंगे. जरूरी चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यवस्था संवारेंगे. सहनशीलता व बड़प्पन बढ़ाएंगे. मनोबल से काम लेंगे. जीवन स्तर सामान्य रहेगा. वाणी व्यवहार पर बल देंगे. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे.
शुभ अंक : 1 8 और 9
शुभ रंग : लालचंदन
आज का उपाय : भगवान भास्कर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें. विनम्र रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा