Dhanu Tarot Rashifal 31 March 2026: धनु राशि वाले नौकरी में पाएंगे पदौन्नति, प्रतियोगी परीक्षा में पाएंगे सफलता

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 31 March 2026: किसी को स्वयं का शोषण न करने दें. चाहे वो व्यक्ति करीबी या परिवार का ही क्यों न हो. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. निजी बातों को दूसरों के साथ साझा न करें.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Six of pentacles 

सामाजिक कार्यों में धन खर्च कर सकते है. लोगों की बेवजह आर्थिक मदद न करें. आय और व्यय में संतुलन बनाएं. आय से अधिक किए गए खर्च उधार लेने की नौबत उत्पन्न कर सकते है. इस स्थिति से बचकर रहें. रिश्तेदारों की जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी स्वयं पर न लें. किसी को स्वयं का शोषण न करने दें. चाहे वो व्यक्ति करीबी या परिवार का ही क्यों न हो. दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें. निजी बातों को दूसरों के साथ साझा न करें. सफलता प्राप्ति कठिन परिश्रम से मिलती है. इस बात को समझें. गलत कार्य और लोगों का समर्थन न करें. बाद में पछताना पड़ सकता है. बार बार कार्यों को न अटकाए. इससे कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी के सामने प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है. समय पर कार्यों को पूरा कर स्वयं की योग्यता का प्रदर्शन कर सकते है. दूसरों की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप न करें. यदि कोई नाराज है. तो उसकी नाराजगी दूर की जा सकती है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: परिवार के वरिष्ठ सदस्य की तबियत अचानक से ज्यादा बिगड़ने से चिंतित हो सकते है. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें. किसी से धन सम्बन्धी लेनदेन न करें. 

रिश्ते: अतिरिक्त वैवाहिक संबंध तनाव का कारण बन सकते है. थोड़ा सजग रहें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement