Dhanu Tarot Rashifal 28 February 2026: परेशानियों से निजात पाएंगे, मन मुटाव ना करें

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 28 February 2026: ये समय समझदारी और अवसरवादी से काम लेने का है.स्थिति के अनुसार समझौतावादी स्वभाव रखें.कभी कभी परिस्थितियों से समझौता करने आगे के लिए बेहतर होता है.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards :-Two of swords

प्रिय का हमेशा शक करते रहना कई बार परेशानी में डाल सकता है.उसकी इस आदत के चलते लोगों के सामने शर्मिंदगी उठाना पड़ सकती है.सामने वाला हमेशा ऊपर हावी होने की पूरी कोशिश करता आया हैं.इस समय सामने वाले से कुछ समय दूर हो सकते है.जिससे उसको उनकी गलतियां समझ आ सके.विचारों में सकारात्मक बदलाव लाने से कार्यों को पूरा करना आसान हो जाएगा.पड़ोस में आए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात अच्छे बदलाव ला सकती है.सामने वाले के प्रति कोमल भावनाएं महसूस कर सकते है.सही वक्त देखकर उससे मन की बात साझा कर सकते है.

Advertisement

पूर्व में घटित किसी दुखद घटना की यादें लगातार बनी हुई है.समय अनुकूल हैं.यदि लंबे समय से किसी से मन मुटाव बना हुआ है.तो अब उससे दोस्ती की पहल कर सकते हैं.इस समय कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते है.जिससे आगे की परिस्थितियों को अनुकूल बनाया जा सके.पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ निर्णय लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करें.ये समय समझदारी और अवसरवादी से काम लेने का है.स्थिति के अनुसार समझौतावादी स्वभाव रखें.कभी कभी परिस्थितियों से समझौता करने आगे के लिए बेहतर होता है.

स्वास्थ्य :कार्य की अधिकता के चलते मानसिक तनाव हो सकता है.इस कारण तबियत खराब हो सकती है.

आर्थिक स्थिति: किसी को दिया पैसा अभी वापस मिलने की संभावना नहीं दिख रही है.इसके चलते पिताजी से डांट पड़ सकती है.

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ मन मुटाव बढ़ता जा रहा है.कुछ समय अकेले में बीता कर परेशानी का समाधान ढूंढ सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement