धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Hanged Man
कुछ बदलाव जीवन में अचानक से आने से काफी परेशानी हो सकती है.इस समय जीवन में संतुलन लाने का प्रयास करें.बार बार कार्यों को न टालें.इससे कार्यों की सफलता प्रभावित हो सकती है.रिश्तों को सुधारने की कोशिश अच्छे परिणाम ला सकती है.कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है.इस समय किसी बड़े की सलाह कुछ कार्यों को पूरा करने में सहायक रहेगा.जीवनसाथी के साथ कुछ तनाव हो सकता है.
ऐसी स्थिति में सामने वाले से बहस न करें.चुप रहना अभी दोनों के लिए बेहतर रहेगा.कार्य क्षेत्र में पुराने कार्यों को लेकर सहयोगी से विवाद हो सकता है.सामने वाले को गलती को लेकर कार्य की सफलता प्रभावित हो सकती है.इस समय किसी पर दोषारोपण न करके स्थिति को संभालना चाहिए.प्रिय के साथ विवाह की बात परिजनों से कर सकते है.हालांकि अभी सहमति प्राप्त नहीं हुई है.ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें.सोच में सकारात्मकता रखें.
स्वास्थ्य: गले की खराश के चलते सूजन आ सकती है.खट्टी और मीठी चीजों से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति: पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है.खर्चों को सीमित करें.
रिश्ते: बड़े बुजुर्ग की बिगड़ी तबियत चिंतित कर सकती है.बच्चों के साथ थोड़ा समाज मौज मस्ती में निकालेंगे.
दिशा भटनागर