Dhanu Tarot Rashifal 27 February 2026: धनु राशि वालों की साझेदारी से अनबन हो सकती है, रुका हुआ मिल सकता है वापिस

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 27 February 2026: संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते है. मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे. खुद के आकर्षण को परख कर सकते है.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Knight of cups

व्यवसाय में किसी प्रतिद्वंदी की दखलंदाजी को लेकर साझेदार के साथ तनाव हो सकता है. इस तनाव के बढ़ने का कारण पैसों के लेनदेन भी हो सकता है. किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आ सकती है. भाग्योदय हो सकता है. दूसरों को अपेक्षाओं को पूरा करने का बोझ मन पर न लें. संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते है. घर की सजावट के लिए खरीदारी कर सकते है. मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे. खुद के आकर्षण को परख कर सकते है. किसी  ऐसी महिला के आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते है. जो एक अच्छी व्यावसायिक योग्यता रखती हो. जीवनसाथी के कार्य में आ रही समस्याओं को दूर कर सकते है. अपने किसी विरोधी व्यक्ति से मित्रता हो सकती है. एक साथ कार्य करने की वजह से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. इसको दूर करने का प्रयास करें. कई चीजों में ध्यान को न भटकाए. किसी एक लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: खट्टी और ठंडी चीजों का सेवन कुछ समय न करें. गले में सूजन बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति: पिता से अच्छा उपहार मिल सकता है. नए वाहन की खरीद सकते है. 

रिश्ते: जो बीत गया वही अतीत अचानक से सामने आ सकता है. इस बात से थोड़ा परेशान हो सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement