Dhanu Tarot Rashifal 21 April 2026: धन निवेश करेंगे, आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 21 April 2026: जिन कार्यों में अभी तक रुकावट या अवरोध का सामना कर रहे थे.वहां से अब राहत मिल सकती हैं.किसी नए कार्य को अपनाना और उसको लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- The Empress 

इस समय व्यवसाय को आगे ले जाने के लिए आधुनिक तरीकों का उपयोग कर सकते है.इससे धीरे धीरे कामयाबी मिलती नजर आएगी.कोई करीबी जो लंबे समय से नाराज था. अचानक से उसके आपके सामने आ सकता है.सामने वाला व्यवसाय संबंधी किसी बड़े अवसर को लेकर आ रहा हैं.आगे बढ़ने की चाहत में गलत संसाधनों या कार्यों की तरफ कदम न बढ़ाएं.जीवन में आ रहे नए बदलाव को सहर्ष स्वीकार करें.कार्य क्षेत्र में पहले जिन कार्यों में अभी तक रुकावट या अवरोध का सामना कर रहे थे.वहां से अब राहत मिल सकती हैं.किसी नए कार्य को अपनाना और उसको लेकर आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा.

Advertisement

इस समय किसी भी कार्य के लिए किए गए प्रयास आगे अच्छे परिणाम लेकरआयेंगे.इस बात का विश्वास बनाए रखें.किसी महिला मित्र की सहायता नई नौकरी को प्राप्त करने में सहयोग कर सकती हैं.कोई बड़ा परिवर्तन प्रेम संबंध में आता नजर आ सकता हैं.जिससे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार हो सकता हैं.परिवार में संपत्ति को लेकर समझौता हो सकता है.

स्वास्थ्य: कान में कुछ परेशानी के सुनाई कम दे सकता है.घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर हो सकती हैं.पूर्व में किए गए धन निवेश से अच्छा प्रतिफल मिल सकता हैं.

रिश्ते:जीवनसाथी के व्यवसाय को शुरू करने की सूचना सबके साथ साझा कर सकते हैं.सभी लोग इस बात से काफी खुश हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement