धनु (Sagittarius):-
Cards:- Two of Swords
जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय कुछ बड़ा नुकसान करा सकता है.किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें.किसी कार्य को पूरा करने की वजह से जल्दबाजी में किए गए प्रयास सफलता का प्रतिशत कम कर सकते है.इस बात को लेकर बाद में अफसोस हो सकता है.किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कुछ नए बदलाव लाने की जरूरत महसूस कर सकते है. सहयोगियों के साथ किसी नए स्थान की यात्रा कर सकते है.इस यात्रा के दौरान काफी जानकारियां एकत्र कर सकेंगे.
मन में किसी बात को लेकर काफी द्वंद बना हुआ है.इस समय अपने अंतर्मन से जुड़ने का प्रयास करें.सही गलत का फैसला करने के लिए मन की बातों को समझना आवश्यक है.जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर जाकर जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार है.नौकरी की तलाश भी पूरी हो चली है.बात बात में गुस्सा न करें.वाणी पर संयम रखें.
स्वास्थ्य:पैरों में अचानक काफी दर्द सा उठ गया है. चलने फिरने में काफी परेशानी हो सकती है.
आर्थिक स्थिति:आर्थिक स्थिति व्यर्थ की फिजूलखर्ची कारण बिगड़ सकती हैं.ज्यादा खर्चे जमा पूंजी को कम कर सकते हैं.
रिश्ते: किसी मित्र के यहां शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा.भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता हैं.
दिशा भटनागर