धनु (Sagittarius):-
Cards :- Four of Pentacles
किसी पुराने कर्ज को चूकता कर सकते है. इस समय पैसों का लेनदेन ज्यादा न करें. और साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखें. छोटी छोटी बचत करके पैसों को सुरक्षित किया जा सकता है. संभव हैं, कि पूर्व में किसी के साथ पैसों के लेनदेन से आर्थिक हानि हुई होगी. इस सबक के चलते पैसों के किसी भी लेनदेन से खुद को दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं. आय और व्यय में संतुलन लाने का प्रयास करें. व्यर्थ खर्च की प्रवृत्ति को सीमित करें.
धन का निवेश सोच समझकर करें. कार्य में मिली भरपूर सफलता के कारण स्वभाव में अहंकार और दंभ आ सकता है. जिसके चलते दूसरों के साथ बुरा व्यवहार कर सकते है. अपने स्वभाव में बदलाव लाएं. सहयोगी एवं मित्र लोग जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करते आए है. कोशिश करें, कि विपरीत स्थिति में भी सामने वाले से खुलकर बातचीत करें. कोई भी गलतफहमी न बढ़ने दें. कार्यों को समय पर पूरा करें. लोगों के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलौज न करें. भाषा का सभ्यता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: कई बार हाथ-पैर सुन्न हो सकते है. किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति: कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें. चोरी होने की संभावना हो सकती है.
रिश्ते:कुछ करीबी लोगों से मुलाकात उत्साहित कर देगी. कहीं घूमने की योजना बना सकते है.
दिशा भटनागर