Dhanu Tarot Rashifal 14 March 2026: मनमुटाव उत्पन्न न होने दे, विवाद में पड़ सकते हैं

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 14 March 2026: राजनीति में प्रवेश करने की इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है.अपने आसपास ऐसे लोगों का जमघट ना होने दें.जो हमेशा हर बात का समर्थन करते हो.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Six of wands 

इस समय पूर्व में किए गए कार्यों के प्रतिफल प्राप्त हो सकते हैं.यह प्रतिफल उम्मीद से बेहतर होगा.किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं.संतान की ओर से उत्साहित करने वाला समाचार प्राप्त हो सकता है.अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिजनों को कभी-कभी हैरान कर सकते हैं.कई बार इस स्वभाव के चलते वाद-विवाद भी हो सकता है.

Advertisement

वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें.बातचीत करते समय सोच विचार कर बोले.किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.यदि किसी काम को पूरा करना मुश्किल हो रहा है.तो किसी अन्य व्यक्ति की मदद लेकर उसे पूरा करें कार्य को अधूरा ना छोड़े.राजनीति में प्रवेश करने की इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है.अपने आसपास ऐसे लोगों का जमघट ना होने दें.जो हमेशा हर बात का समर्थन करते हो.चाहे बात गलत हो या सही.जी हजूरी करने वाले लोगों से दूर रहे.

स्वास्थ्य: पैर में किसी पुरानी चोट के कारण कोई गांठ हो सकती है.चिकित्सक  छोटी सी शल्य चिकित्सा की सलाह दे सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: किसी संपत्ति को खरीदने की स्थिति बन सकती है.सभी जरूरी कागजातों  का निरीक्षण अवश्य करें.

रिश्ते: छोटी मोटी बातों को लेकर मनमुटाव उत्पन्न न होने दे.बातचीत द्वारा समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement