धनु (Sagittarius):-
Cards:- Five of wands
इस समय भावनाओं पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. संभव हैं, कि किसी करीबी की कोई बात बुरी लग सकती है. इस समय कोई भी प्रतिक्रिया न दें. थोड़ा समय सामने वाले को अपनी गलती का अहसास होने दें. कार्य क्षेत्र में आया बदलाव सभी कर्मचारियों को परेशान कर सकता है. कुछ लोगों के स्थानांतरण अन्यत्र जगह पर किए जा सकते है. जिससे चारों तरफ अफरातफरी का माहौल नजर आ सकता है. उच्च अधिकारियों की नज़रे सभी के कार्यों का विश्लेषण कर सकती है. जो काफी परेशान कर सकता है. नई नौकरी की तलाश कर सकते है. राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश नाकामयाब हो सकती है. किसी पर किया गया भरोसा सामने वाला तोड़ सकता है. प्रिय के साथ व्यवसाय को लेकर बातचीत कर सकते है. सामने वाले के साथ परेशानियों को साझा करेंगे. जीवनसाथी की तबीयत अचानक से काफी खराब हो सकती है. जिसके कारण कुछ धार्मिक आयोजन स्थगित किए जा सकते है. संतान की संगत को लेकर चिंता हो सकती है.
स्वास्थ्य: शर्त लगाने के कारण अत्यधिक मीठा खा सकते है. जिसके कारण तबियत काफी खराब हो सकती है.
आर्थिक स्थिति: परिवार में किसी का विवाह खर्चे बढ़ा सकता है. पुराने कर्जों को चूकता कर सकते है.
रिश्ते: किसी की बात पर आँख मूंदकर भरोसा न करें. बात के पीछे छिपे हुए सच को पहचानें.
दिशा भटनागर