Dhanu Tarot Rashifal 11 March 2026: विचारों में शुद्धता लाएं, किसी के प्रति मन में गलत सोच न लाएं

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 11 March 2026: वाणी में अपशब्दों का उपयोग न करें. क्रोधित होने पर किसी के साथ ना बहस न करें. अन्यथा हाथापाई की स्थिति निर्मित हो सकती है. शांति और संयम बनाए रखें. 

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Judgement

इस समय हर काम सोच समझकर और सावधानी से करना बेहतर रहेगा. यदि कुछ समय से कार्य क्षेत्र में कुछ समस्या या रुकावट का सामना कर रहे थे. तो अब उसमें सुधार आता नजर आएगा. अपने भीतर छिपी हुई कला और प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है. किसी कार्य के लिए दूसरे पर निर्भर रहने की जगह आगे बढ़कर जिम्मेदारी लें.

Advertisement

किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है. लेकिन इस गलती का दोहराव न करें. ऐसे लोगों से दूर रहें. जिनके साथ विचारों में नकारात्मकता बढ़ती हो. विचारों में शुद्धता लाएं. किसी को देखकर मन में गलत सोच न लाएं. वाणी में अपशब्दों का उपयोग न करें. क्रोधित होने पर किसी के साथ ना बहस न करें. अन्यथा हाथापाई की स्थिति निर्मित हो सकती है. शांति और संयम बनाए रखें. 

स्वास्थ्य: किसी कीड़े के काटने से त्वचा पर खुजली हो सकती है. घरेलू उपाय कर सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पुराना लेनदेन समाप्त करेंगे. चारपहिया वाहन खरीद सकते है. 

रिश्ते: बीती यादों को वर्तमान पर हावी न होने दें. इससे रिश्ते बिगड़ सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement