धनु राशि (Sagittarius)
Cards: Seven of Wands
प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का निर्णय कुछ चुनौतियां ला सकता है, खासकर सामने वाले के परिवार की ओर से विरोध संभव है. ऐसी स्थिति में धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ना जरूरी होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य या प्रोजेक्ट में सफलता के करीब पहुंचकर भी मन में डर या असमंजस आ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बनाए रखना ही सफलता की कुंजी है. अपने आसपास के माहौल को ध्यान से समझें और जरूरत पड़ने पर सही लोगों से मदद लें, लेकिन पूरी तरह दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं होगा.
कई बार लोग साथ देने का वादा करके पीछे हट सकते हैं, इसलिए खुद पर भरोसा सबसे जरूरी है. दूसरों की उम्मीदों का बोझ अपने ऊपर न लें और वही वादा करें जिसे आप पूरा कर सकें. अपने प्रयासों को सही दिशा में लगाएं और छोटी-छोटी बाधाओं से घबराएं नहीं.
स्वास्थ्य: गलत बैठने या उठने की आदत के कारण पीठ दर्द बढ़ सकता है, डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: नौकरी में वेतन बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है.
रिश्ते: माता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, बातचीत से स्थिति सुधारने का प्रयास करें.
aajtak.in