Dhanu Tarot Rashifal 3 March 2026: धनु राशि वालों की साझेदारी से अनबन हो सकती है, रुका हुआ मिल सकता है वापिस

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 3 March 2026: कार्य में आ रही रुकावटें किसी गलती  के कारण आ सकती है. बार बार पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. इससे सामने वाले लोगों को चिढ़ हो सकती है.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Queen of Pentacles

किसी काम के होने में  संशय हो सकता है. ऐसी स्थिति में आगे बढ़ने से रुकना ज्यादा बेहतर रहेगा. छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने से बचे.  मन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. परिजनों के साथ अपनी समस्या को साझा कर सकते है. रिश्ते में पारदर्शिता बनाएं. जीवनसाथी पर शक न करें. घर की सजावटी चीज़ों पर अच्छा खासा खर्च कर सकते है. नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. किसी कानूनी मामले से सलाहकार की मदद ली जा सकती है. कार्य स्थल पर कुछ जरूरी नियम और बदलाव आ सकते है. जिनके साथ कार्य करना शुरू में मुश्किल हो सकता है.  कार्य में आ रही रुकावटें किसी गलती  के कारण आ सकती है. बार बार पुरानी गलतियों का दोहराव न करें. इससे सामने वाले लोगों को चिढ़ हो सकती है. किसी बात का दोहराव सामने वाले को चिढ़ा सकता है. ऐसी आदतों में परिवर्तन लाएं. 

Advertisement

स्वास्थ्य: अचानक से पैरों में काफी दर्द बढ़ सकता है. चिकित्सक कुछ जरूरी जांचे की सलाह दे सकते है. 

आर्थिक स्थिति: पूर्व की सभी परेशानियों से बाहर आकर नए कार्यों की शुरुआत कर सकते है. 

रिश्ते: ससुराल से शुभ समाचार मिल सकते है. प्रिय से विवाद खत्म होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement