धनु (Sagittarius)
Cards: The Empress
आज व्यवसाय की परिस्थितियों में धीरे-धीरे सकारात्मक परिवर्तन होने लगेगा. रुके हुए कार्य आज धीमी गति से पूरे होने लगेंगे. आज कुछ अच्छे अवसर सामने आएंगे, हालांकि उनमें से सही का चयन करना चुनौतीपूर्ण होगा. परिवार का सहयोग आज आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आज आ सकते हैं और परिवार में नए मेहमान के आगमन की सूचना से उत्साह रहेगा. आज नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. अपने विचारों में शुद्धता लाएं और आज किसी को अपमानित करने से बचें.
स्वास्थ्य: गले में खराश और दर्द की स्थिति आज बनी रह सकती है.
आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है. निवेश की संभावना है.
रिश्ते: आज किसी महिला मित्र की शादी में शामिल होने के लिए उत्साहित रहेंगे.
aajtak.in