धनु - सभी मामले सहजता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में सामंजस्य बनाए रखेंगे. पद प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे. प्रबंधन के कार्यों व योजनाओं को समर्थन मिलेगा. सहज संवाद बनाए रखेंगे. पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी. समय प्रबंधन बेहतर होगा. सकारात्मक परिणाम बनेंगे. करियर व्यापार में उछाल रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे. समर्थन का भाव रखेंगे. पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य बनेंगे.
नौकरी व्यवसाय- प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. पेशेवरजन हित साधने में सफल होंगे. कार्ययोजनाओं में गति आएगी. सहज संकोच दूर होगा. विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना बढ़ेगी. मान सम्मान बढ़ेगा. तेजी से काम लेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक लाभ में संवार की स्थिति रहेगी. धनधान्य में वृद्धि होगी. प्रशासन प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे. संकल्पशक्ति को बल मिलेगा. वरिष्ठों का साथ सहयोग बना रहेगा. कार्य योजनाएं सफल होंगी.
प्रेम मैत्री- पारिवारिक पक्ष मजबूत रहेगा. भावनात्मक संवाद में सहज रहेंगे. अपनों का भरोसा जीतेंगे. सुखद पल साझा करेंगे. मित्रों का ध्यान रखेंगे. सहयोग की भावना रखेंगे. प्रियजन विश्वसनीय रहेंगे. प्रेम में सहज सक्रिय रहेंगे. महत्वपूर्ण बात साझा करेंगे. अपेक्षाओं पर खरे उतरेेंगे. परस्पर तालमेल बढ़ेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- सुख सौख्य बढ़ेगा. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. संतुलन बढ़ाएंगे. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मनोबल बढ़ा रहेगा.
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और देवी मां महालक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. केले के पेड़ तले दीपक रखें. पीली वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. वचन निभाएं.
शुभ अंक : 3, 8 और 9
शुभ रंग : स्वर्णिम
अरुणेश कुमार शर्मा