Meen Tarot Rashifal 29 April 2026: गलत कार्यों का समर्थन करने से बचें, सच का साथ दें

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 29 April 2026: किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है. हालांकि किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. कल्पनाओं में खोने के बजाय वास्तविकता को समझें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- Ten of Wands

इस समय आप खुद को कई परेशानियों और जिम्मेदारियों से घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं. परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ने के कारण मानसिक दबाव भी महसूस होगा. जरूरी है कि आप घबराने के बजाय इन परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें.

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होने की संभावना है, जो व्यवसाय में नए अवसर दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं. सही लोगों का साथ आपके लिए लाभकारी रहेगा. गलत कार्यों का समर्थन करने से बचें और हमेशा सत्य का साथ दें. नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों की संगति से दूरी बनाए रखें.

Advertisement

किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है. हालांकि किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. कल्पनाओं में खोने के बजाय वास्तविकता को समझें और हर कदम सोच-समझकर उठाएं.

जीवन की कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में संतुलन और समझदारी बनाए रखना आवश्यक रहेगा. एक-दूसरे के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.

स्वास्थ्य: काम का तनाव खुद पर हावी न होने दें. अधिक दबाव मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है.

आर्थिक स्थिति: घर से जुड़े निवेश कर सकते हैं. नया वाहन लेने के भी योग बन रहे हैं.

रिश्ते: वैवाहिक बंधन में बंधने के अवसर बन सकते हैं. आपका मिलनसार स्वभाव लोगों को करीब लाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement