मीन
ten of swords
आज का दिन आप के लिए देश काल और परिस्थिति के अनुरूप निर्णय लेने वाला है. वर्तमान स्थिति का उचित मूल्यांकन कर निर्णय लें. हर हाल सकारात्मक बने रहने का प्रयास रखें. लक्ष्य के लिए संपूर्ण समर्पण की भावना बनाए रखें. सतर्कता से कार्य साधने पर जोर होगा. गोपनीयता पर जोर रहेगा. व्यर्थ बयानबाजी से बचें.
वाणी व्यवहार एवं खानपान पर अंकुश रखें. मौसमी सावधानियों को अनदेखा न करें. अनुकूलता का प्रतिशत साधारण होगा. अनावश्यक उलझाव से बचें. घर के बड़ों का सम्मान रखें. करीबी सहयोगी होंगे. विविध मामलों में योजनानुसार आगे बढ़ें. व्यवस्था का पालन बनाए रखें. आर्थिक स्थिति औसत रहेगी. अवसरों को भुनाने में जल्दबाजी न दिखाएं.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. शारीरिक संवार के प्रयास बनाए रखें. अनुशासन बढ़ाएं. आकस्मिक स्थिति बनी रहेगी.
आर्थिक स्थिति: कामकाज में स्पष्टता बनाए रखें. रुटीन मामलों पर फोकस बढ़ाएं. नियम व व्यवस्था पर ध्यान दें.
रिश्ते: घर के लोगो में सहयोग बना रहेगा. करीबियों का साथ समर्थन उत्साहित रखेगा. अन्य से अधिक अपेक्षा न रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा