Meen Tarot Rashifal 21 April 2026: सही जगह निवेश करें, बुजुर्ग की संपत्ति मिल सकती है

Aaj ka Meen (Pisces) Tarot Card Horoscope, 21 April 2026: किसी नई नौकरी की शुरुआत हो सकती हैं.इस समय कुछ नए और जुझारू लोगों के साथ मित्रता हो सकती है.अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करें.

Advertisement
pisces horoscope pisces horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:24 AM IST

मीन (Pisces):-
Cards:- King of Swords

व्यवहार की कठोरता और बोली का अक्कड़पन सामने वाले को भयभीत कर सकता है.इस व्यवहार को बदलने की जरूरत पड़ सकती है.पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते कुछ बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकते है.संभव हैं, कि स्वयं के जीवन को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय लेना पड़े.हालांकि  कोई भी निर्णय लेना आसान नहीं है.फिर भी इस समय की नजाकत को देखते हुए परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करें.कभी कभी कार्यों को सुचारू रूप से चलने के लिए थोड़ा सख्त होना पड़ें.कुछ सहयोगियों के बीच चलते हुए तनाव में बेवजह उलझ सकते हैं.बार बार किसी स्थिति में अपने ऊपर लगे हुए आरोपों में खुद को निर्दोष साबित करना पड़ सकता हैं.जिसके चलते गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ने लग रही है.

Advertisement

बात बात पर दूसरों पर गुस्सा उतार सकते है.इस स्थिति को परिवर्तित करने का प्रयास करें.जल्द ही कुछ बड़े अवसर कार्य क्षेत्र में आते दिखाई दे सकते हैं.किसी नई नौकरी की शुरुआत हो सकती हैं.इस समय कुछ नए और जुझारू लोगों के साथ मित्रता हो सकती है.अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करें.गलत कार्य और लोगों का समर्थन न करें.

स्वास्थ्य: नाक की हड्डी थोड़ी बढ़ सकती है.जिसके चलते सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.

आर्थिक स्थिति:किसी बड़े बुजुर्ग की संपत्ति मिल सकती है.इस धन को सही जगह निवेश करने की योजना बना सकते हैं.

रिश्ते: कुछ लोगों के साथ अपने बिगड़ते रिश्तों को सुधार सकते हैं.प्रिय  के साथ थोड़ा मन मुटाव हो सकता हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement